Headlines

पटियाला में व्यापारी पर हमले की साजिश रचता गैंगस्टर पकड़ा:पिस्टल-मैगजीन और 8 कारतूस बरामद; 30 हजार में हुई डील; गैंगस्टर गोल्डी से लिंक




जगराओं में सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के एक गुर्गे को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गुर्गा पटियाला में एक व्यापारी पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से .30 बोर की जिगाना पिस्टल, एक मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए हैं। जांच में.30 बोर के दो खाली खोल भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी को पटियाला में हमला करने के लिए 30 हजार रुपए देने का वादा किया गया था। पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा जब आरोपी मोगा से बस में सवार होकर मोहाली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बस में सवार युवक के पास हथियार है, जिसके बाद पुलिस ने मोगा रोड पर हाईटेक नाका लगाकर आरोपी को दबोच लिया। सीआईए स्टाफ जगराओं के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-25 निवासी अनिकेत को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर जगराओं में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़ा होना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पटियाला जिले में एक व्यापारी पर हमला करने का काम सौंपा गया था। इसके बदले उसे 30 हजार रुपए देने का वादा किया गया था। पुलिस का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी होने से एक बड़ी वारदात टल गई। जांच में आरोपी का कनेक्शन अप्रैल 2026 में न्यू चंडीगढ़ के गांव हाशियारपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई फायरिंग से भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना मुल्लांपुर, जिला मोहाली में केस दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस फायरिंग मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .30 बोर की जिगाना पिस्टल, एक मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और .30 बोर के दो खाली खोल बरामद किए हैं। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। रिमांड में खुलेंगे हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के राज
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान उससे हथियार कहां से मिले, किसने उपलब्ध करवाए, गैंग के किन लोगों से संपर्क था और पटियाला में प्रस्तावित वारदात को लेकर किस-किस व्यक्ति से संपर्क किया गया था, इन बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

बरामदगी
1 जिगाना पिस्टल (.30 बोर)
1 मैगजीन
8 कारतूस (.30 बोर)
2 खोल (.30 बोर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *