![]()
पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन बोर्ड के सदस्य अंग्रेज सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंग्रेज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हमले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। गुरदीप सिंह पर हमले का आरोप जानकारी के अनुसार, जिस गुरदीप सिंह पर अंग्रेज सिंह ने हमला करने का आरोप लगाया है, वह भी घायलावस्था में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिअद के पूर्व उपाध्यक्ष पर भी हो चुका हमला गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व उपाध्यक्ष समीर सिंह सीड़ा पर कथित हमले का मामला सामने आया था। खन्ना के पास उनकी कार के आगे चल रहे बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद उनके मोबाइल पर मैसेंजर के जरिए फिरौती की मांग करते हुए धमकी भी दी गई थी।
Source link
पटियाला में AAP नेता अंग्रेज सिंह पर जानलेवा हमला:राजिंदरा अस्पताल में करवाया भर्ती; वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
