Headlines

पठानकोट के गांव में 4 दिन से बिजली-पानी ठप:ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी




पठानकोट के हरियाल गांव में पिछले चार दिनों से बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को गांव के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और घरों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन में जगदीश सिंह, नरेंद्र कुमार, राज कुमार, कालू, सुंदर सिंह, डॉ. प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, काला और प्रदीप सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर गांव में नियमित बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *