Headlines

पठानकोट के सीमावर्ती गांव में बकरी फार्म पर चोरी:19 बकरियां ले गए चोर; किसान को लगा 7 लाख रुपए का नुकसान




पठानकोट के सीमावर्ती गांव गोल दतियाल में एक बकरी फार्म से 19 बकरियां चोरी हो गईं। अज्ञात चोरों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और न्याय दिलाने की मांग की है। गांव गोल दतियाल निवासी किसान अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से यह बकरी पालन फार्म तैयार किया था। बीती रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोर फार्म में घुसे और 19 बकरियां चुरा ले गए। इस चोरी से उन्हें लगभग 6 से 7 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बोला- कुछ समय से संदिग्ध लोग फार्म के आसपास घूमते देखे गए थे किसान अक्षय कुमार के अनुसार, पिछले कुछ समय से कुछ संदिग्ध लोग फार्म के आसपास घूमते देखे गए थे। उन्हें आशंका है कि इन्हीं लोगों का इस चोरी में हाथ हो सकता है। घटना की सूचना तुरंत तारागढ़ थाने के एसएचओ को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई धीमी गति से चल रही है। पीड़ितों ने मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *