Headlines

पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन पर इंजन की चपेट में आया व्यक्ति:कंदरौरी रेलवे स्टेशन के पास हादसा, स्पैशल इंजन से टकराया, अस्पताल में हुई मौत




पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन पर ओवरहेड बिजली की तारों की जांच में लगे स्पैशल इंजन की चपेट में एक 40 वर्षीय व्यक्ति आ गया। गंभीर तौर पर घायल व्यक्ति को रेलवे कर्मचारी सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन, ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम कंदरौरी रेलवे स्टेशन के करीब हुआ। फिल्हाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पठानकोट मामले की जांच में जुटी है। लाश को पहचान के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट के शवगृह में रखवाया गया है। जांच इंजन की चपेट में आया व्यक्ति प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय रेलवे विभाग द्वारा ओवरहेड बिजली की तारों की जांच का काम किया जा रहा था। रेलवे कर्मचारी स्पेशल इंजन के ऊपर सवार होकर तारों का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान उक्त व्यक्ति अचानक इंजन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट ले जाया गया। हालांकि, जख्मों का ताव न सहते हुए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पहचान की कोशिशों में जुटी जीआरपी पुलिस जीआरपी चौकी पठानकोट के प्रभारी पलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसके शव को सिविल अस्पताल पठानकोट के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों और थानों में सूचना भेजकर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *