![]()
पठानकोट सिविल अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। उनका कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, फिर भी उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने यह भी उल्लेख किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर निष्ठापूर्वक सेवाएं दीं। इसके बावजूद, सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। नियमित करने की उठाई मांग प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे आउटसोर्सिंग नर्सिंग, पैरामेडिकल और सफाई कर्मचारियों को बिना किसी देरी के नियमित किया जाए। उनका कहना है कि इससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे तेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
Source link
पठानकोट में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; कहा-20 वर्षों के बाद भी नहीं किया रेगुलर
