Headlines

Palwal Hathin Shop Theft | Thieves Break Wall Steal Goods Worth Lakhs


इसी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना।

पलवल जिले के हथीन में चोरों ने एक जूतों और कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। रात में दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब 5 लाख 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर चला।

.

गोहपुर गांव के आसिफ खान ने पुलिस को बताया कि उनकी जयंती मोड़ पर दुकान है। अगली सुबह जब वह पहुंचे, तो पीछे वाली दीवार टूटी मिली। चोर दुकान से 250 पैंट, शर्ट, लोअर, टी-शर्ट और 250 जोड़ी जूते ले गए थे।

दुकान में मौजूद व्यक्ति।

दुकान में मौजूद व्यक्ति।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना पर हथीन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसिफ खान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दुकान और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चोरों की तलाश में छापेमारी जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *