![]()
दमोह जिले के बटियागढ़ से निकली जूड़ी नदी में सोमवार शाम करीब 6 बजे नवजात शिशु का शव मिला। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। लोगों ने नदी में देखा शव स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे नदी के पानी में नवजात का शव देखा। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बटियागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि जूड़ी नदी में नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस नवजात की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
दमोह की जूड़ी नदी में मिला नवजात का शव:स्थानीय लोगों ने बटियागढ़ पुलिस को बताया; CCTV फुटेज खंगाल रहे
