Headlines

पठानकोट में कारोबारी के कर्मचारियों का एक और कारनामा:इलेक्ट्रॉनिक्स के दूसरे गोदाम और शोरुम से भी चुराए थे उपकरण, घर से चुराई नकदी, एक और मामला दर्ज




पठानकोट के इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से सामान चुराने वाले मुलाजिमों का एक और कारनामा सामने आया है। उन्होंने केवल सिउंटी वाले गोदाम से ही सामान नहीं चुराया था, बल्कि मालिक के दूसरे गोदाम और शोरुम से भी 11 लाख का सामान पार किया था। यहीं नहीं गोदाम में ही काम करने वाले आरोपियों ने कारोबारी के घर जाकर उसकी पेंट की जेब से भी 22 हजार की नकदी उड़ाई थी। जिसके चलते कारोबारी राजेश कुमार की शिकायत पर थाना 2 में एक और मामला दर्ज किया है। इससे पहले थाना शाहपुरकंडी में दर्ज मामले में 10 लोग शामिल थे। जबकि, अब पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में नामजद किया है। पहली चोरी में इनमें से 2 लोग अमित उर्फ मीता और अभिषेक उर्फ गबरू शामिल थे, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों सुनील कुमार और बलबीर चंद को भी नए मामले में शामिल किया है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। काम करने वाले मुलाजिमों ने ही रची चोरी की साजिश पुलिस को दिए बयानों में सैली रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू निवासी पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि उनका ढांगू रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरुम है। इसके अलावा उनका एक गोदाम गुरु रविदास चौक और दूसरा गोदाम सैली रोड स्थित उनके घर में ही बना हुआ है। घर से चुराए 22 हजार कैश: पीड़ित के अनुसार 5 जून को उनके पास काम करने वाले कर्मचारी अमित कुमार और अभिषेक उनके घर सामान लेने आए थे। जब राजेश कुमार सोफे पर अपनी पैंट रखकर बाथरूम गए, तो दोनों आरोपियों ने उनकी जेब से 22,000 रुपये नगद चुरा लिए। 11 लाख के सामान पर फेरा हाथ: इसके बाद 6 जून से 21 जून के दौरान 4 कर्मचारियों ने आपसी सांठगांठ करके ढांगू रोड स्थित दुकान और गुरु रविदास चौक स्थित गोदाम से करीब 11 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। सिउंटी मोड़ मामले से जुड़े तार, नशा पूर्ति के लिए करते थे चोरियां बता दें, इससे पहले 11 सितंबर को शाहपुरकंडी के पास सिउंटी मोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से 85 एसी, 76 ओवन, 42 गीजर, 29 वाशिंग मशीनें, 16 फ्रिज और 14 कूलर चोरी हो गए थे। पुलिस इस मामले में गिरोह के 7 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके कब्जे से 1 गीजर, 10 वाशिंग मशीन, 10 फ्रिज, 4 कूलर और एसी के पाइप बरामद किए जा चुके हैं। इस मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशा पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी सामान बरामद करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *