Headlines

गैंगस्टर पर दो बड़े पुलिस अधिकारी आमने-सामने:मोहाली SSP बोले- बुड़ैल जेल से चला रहा था रंगदारी नेटवर्क; चंडीगढ़ IG बोले- ऐसा कुछ नहीं




चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ काली को खरड़ CIA पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई हुई है। इसके बाद दो बड़े पुलिस अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। मोहाली पुलिस का दावा है कि काली बुड़ैल जेल से रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था। काली ने पूछताछ में यह बात कबूली भी है। मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में जेल के अंदर से नेटवर्क चलाने का मामला सामने आया है। जेल से ही वह निर्देश दे रहा था। पूछताछ में कई खुलासे हुए। अभी आरोपी काली से पूछताछ की जा रही है। वहीं चंडीगढ़ के IG पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले का उन्हें भी पता चला है। जब तक मोहाली पुलिस की ओर से यह नहीं बताया जाता कि किस तरह गैंगस्टर काली जेल के अंदर से बात कर रहा था, उन्हें कैसे पता चलेगा? वह अपने स्तर पर जांच करवाएंगे। फिलहाल अभी तक उनकी जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। 10 दिन में 3 कोठियों पर फायरिंग, 4 शूटर गिरफ्तार
मोहाली पुलिस ने पिछले 10 दिन में फेज-10 और सेक्टर-104 में 3 अलग-अलग कोठियों पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग करने के आरोप में चार शूटरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में खरड़ का जसमनदीप सिंह, यमुनानगर का दुशंत शर्मा उर्फ शम्मी, सेक्टर-35 चंडीगढ़ का आकाशदीप सिंह और बठिंडा का प्रवीण कुमार उर्फ कालू शामिल था। पुलिस ने दावा किया कि ये चारों लॉरेंस गैंग से जुड़े थे। पुलिस ने इनसे 5 पिस्टल बरामद की हैं। इनमें 2 विदेशी जिगाना पिस्टल और 3 अन्य 30 बोर की पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 12 कारतूस और वारदातों से पहले और बाद में इस्तेमाल की गई टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई है। मोहाली के SSP ने क्या दावा किया
मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि फायरिंग की साजिश में विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्ध और बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पीड़ितों को फोन कर 5-5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद उनके घरों पर गोलियां चलवाई गईं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काली के खिलाफ इस दावे के समर्थन में कोई रिकॉर्डिंग या व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक नहीं की गई थी। एसएसपी ने कहा था कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट बोले- सबूत हैं तो चंडीगढ़ पुलिस को दें
बुड़ैल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रमोद खत्री बोल चुके हैं कि अगर मोहाली पुलिस के पास काली के जेल से नेटवर्क चलाने और फायरिंग करवाने के पुख्ता सबूत हैं तो उन्हें चंडीगढ़ पुलिस के साथ साझा करना चाहिए। बिना सबूत के यह कहना कि बुड़ैल जेल से गैंग का नेटवर्क चल रहा था, जेल को बदनाम करने जैसा है। उन्होंने कहा कि बुड़ैल जेल में सभी कैदियों की समय-समय पर चेकिंग की जाती है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। गैंगस्टर काली को फिलहाल पूछताछ के लिए खरड़ CIA लेकर गई है। उसका प्रोडक्शन वारंट खत्म होने के बाद जब वह वापस बुड़ैल जेल आएगा, तब उससे पूछताछ की जाएगी। जिस गैंगस्टर काली को लेकर विवाद, उसके बारे में जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *