Headlines

पठानकोट में सरपंच पर मारपीट का मामला दर्ज:वॉलीबॉल खेल रहे बच्चों की पिटाई का मामला, रात को घर में दातर, हॉकी से तोड़फोड़ करने के आरोप, 6 पर केस दर्ज




थाना सदर पठानकोट के तहत आते गांव धोबड़ा में वॉलीबॉल खेल रहे बच्चों से मारपीट करने और देर रात घर में घुसकर हमला-तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने गांव के सरपंच समेत 6 लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने बीते कल सरपंच की माता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन, अब पुलिस ने जांच के बाद सरपंच मुनीष कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ क्रॉस पर्चा रजिस्टर किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी पक्ष पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू हुआ विवाद पुलिस को दी शिकायत में धोबड़ा निवासी काबल सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उनके लड़के ध्रुव सैनी, दविंदर सैनी और गांव का अंकुश शर्मा वाटर सप्लाई ग्राउंड में रोज की तरह वॉलीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान गांव का सरपंच मुनीश कुमार, सनी, सुभाष चंदर, नरिंदर कुमार, सोम राज और बलविंदर कुमार हाथ में दातर, बर्फ तोड़ने वाला सुआ, हॉकी और बेस बॉल बैट लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने रंजिश के तहत बच्चों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात 9 बजे घर पर बोला धावा, बाइक तोड़ी पीड़ित परिवार के अनुसार, उसी रात करीब 9 बजे आरोपी हथियार लेकर उनके घर के बाहर आ धमके। आरोपियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ हाथापाई की। इस दौरान हमलावरों ने घर के आंगन में खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल PB-35 Q-8854 को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पंचायत विफल रही, 3 अगस्त को दर्ज हुआ मामला घटना के बाद गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में राजीनामा कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। एएसआई ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर 3 अगस्त को मुकदमा नंबर 99 के तहत BNS की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 324(4), 333 और 3(5) के तहत क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बीते कल दूसरी पार्टी पर दर्ज किया था मामला बता दें, इसी मामले में थाना सदर पुलिस ने बीते कल दूसरी पार्टी पर मामला दर्ज किया था। जिसमें सरपंच की माता इकबाल देवी ने पुलिस को बताया था कि सरपंच मनीष कुमार गांव की वाटर सप्लाई टंकी के पास लगी कंटीली तार को ठीक करने गया हुआ था।
कुछ देर बाद गांव के ही नरिंदर सिंह ने आकर परिजनों को सूचना दी कि टंकी के पास मनीष के साथ कुछ लोग हाथापाई और मारपीट कर रहे हैं। जब परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आरोपी दातर और हॉकी से लैस होकर मनीष और उसके भाई सुरेश कुमार पर हमला कर रहे थे। जब ग्रामीणों और परिजनों ने शोर मचाया, तो सभी आरोपी अपने हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों मनीष कुमार, सुरेश कुमार और नरिंदर सिंह को तुरंत इलाज के लिए CHC घरोटा में भर्ती करवाया गया। रात को घर पर बोला धावा, स्कूटी तोड़ी और दी धमकियां इकबाल देवी ने पुलिस को बताया था कि दिन में हुई इस घटना के बाद रात करीब 8:15 बजे अंकुश उर्फ अभी, ध्रुव, वरुण और मानिक ने अपने 2-3 साथियों सहित उनके घर के मुख्य दरवाजे पर लातें मारनी शुरू कर दीं और गंदी-गंदी गालियां बकने लगे। शोर सुनकर जब परिवार बाहर आया, तो आरोपी मुंह पर रुमाल बांधकर घर का गेट तोड़ते हुए जबरन अंदर घुस आए। उन्होंने घर में मौजूद लोगों को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। इस दौरान हमलावरों ने बरामदे में खड़ी एक्टिवा स्कूटी PB-35-V-5468 को भी तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरोटा पुलिस ने घायलों के मेडिकल और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों तथा उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *