Headlines

पठानकोट में 2 पिस्टल, 'आइस ड्रग' सहित 2 युवक गिरफ्तार:बमियाल पुलिस चौकी ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवकों को दबोचा




थाना नरोट जैमल सिंह के अंतर्गत आती पुलिस चौकी बमियाल की टीम ने नाकेबंदी के दौरान 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ ‘आइस’ ड्रग, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को फतेहचक्क-रमकालवां रोड पर नाकेबंदी के दौरान काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक कब्जे में ली। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। नाकेबंदी देख भागने की कोशिश, बाइक फिसलने से धरे गए आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को बमियाल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई बलकार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ फतेहचक्क से रामकलवां मार्ग पर गश्त व नाकेबंदी पर तैनात थे। इसी दौरान रामकलवां की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो पुलिस को सामने देखकर दोनों घबरा गए और मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अपनी जेब से एक मोमी लिफाफा निकालकर फेंका, जबकि पीछे बैठे युवक ने एक काले रंग का पैकेट फेंक दिया। तलाशी में मिला नशा और पिस्टल पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को काबू किया और उनके द्वारा फेंके गए पैकेटों की गहनता से जांच की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 4.1 ग्राम ‘आइस ड्रग’, 1 पिस्टल (बॉडीगार्ड मार्क स्टार सिल्वर), 1 हैमर ग्रुप पिस्टल, मैगजीन, 4 कारतूस (मार्क POF-18, POF-19, POF-21, POF-22), 1 गन रैपर और मोटरसाइकिल नंबर: PB-35-AP-9883 बरामद किया गया। नरोट जैमल सिंह के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकू निवासी बसाउं बाड़मां और दिनेश कुमार उर्फ गोविंदा निवासी झड़ोली के तौर पर हुई। थाना नरोट जैमल सिंह में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(B)-61-85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी मामले की जांच कर रहे एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा और अवैध हथियार कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *