Headlines

पति की मौत के सदमे में पत्नी ने बच्ची व खुद को हथियार से रेता



गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दुलना-पटेवा मार्ग के तालाब में 30 वर्षीय विमल यादव का शव मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सदमे में आ गई। पत्नी ने खुद को कमरे में बंद किया। पत्नी ने अपनी 3 साल की बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पत्नी ने खुद पर भी हमला किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार किसानपारा निवासी विमल यादव सोमवार को अपने दो दोस्तों भोलू और गोलू के साथ निकला था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल बंद आ रहा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि विमल के सिर के पीछे चोट के गंभीर निशान हैं। उसका मोबाइल भी गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। निष्पक्ष जांच की मांग की। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या, हत्या तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *