Headlines

पन्ना में बच्चों के सामने महिला से रेप:पति के बाहर होने का फायदा उठाया; बदमाशाें ने घर में घुसकर किया गलत काम




पन्ना के सलेहा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। घटना 14 सितंबर की देर रात की है। पुलिस ने बुधवार 16 सितंबर को दोनों को पटना तमोली के दर्दहाई मोड़ से पकड़ा। पति के बाहर होने का फायदा उठाया पुलिस के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के दो युवक घर में घुसे और महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बाद महिला को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पति को फोन कर बताई घटना, थाने में शिकायत आरोपियों के जाने के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के लौटने के बाद वह सलेहा थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पटना तमोली के पास घेराबंदी कर पकड़ा मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार को पटना तमोली के दर्दहाई मोड़ के पास घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम की रही भूमिका कार्रवाई में सलेहा थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे, एएसआई बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पांडे, राजकुमार, तेजवती सिंह और आरक्षक गौरव, विनय, शैलेंद्र, अपेक्षा व रोशनी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *