![]()
बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र की तुरहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर-5 में रहने वाले हरेंद्र यादव के 20 साल के बेटे आदित्य कुमार गुप्ता का शव मिला है। यह शव मनुआपुल थाना क्षेत्र के शिवपुर सरेह स्थित श्मशान घाट से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में करीब छह घंटे की देरी हुई। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई परिजनों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि आदित्य की हत्या की गई है और इस मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने शव को सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि आदित्य की मौत के पीछे जिन लोगों का हाथ है, पुलिस उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। लोगों को मामले में सही कार्रवाई का भरोसा दिया साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कठोर सजा दिलाई जाए। प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन पर असर पड़ा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही कुमारबाग थानाध्यक्ष और मनुआपुल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। वे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मामले में सही कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत हत्या है या किसी और वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर सड़क जाम खत्म कराने की कोशिश कर रही है।
Source link
परिजनों ने बीच सड़क पर शव रख किया प्रोटेस्ट:बेतिया में शिवपुर के श्मशान घाट पर मिला था बॉडी
