Headlines

पर्युषण पर्व के समापन पर बांसवाड़ा में निकली शोभायात्रा:गूंजे जयकारे, डांडिया रास भी हुआ; जैन समाज के लोग हुए शामिल




​दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण महापर्व के समापन पर रविवार को शहर में दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ डांडिया रास किया और आत्मशुद्धि के इस पावन पर्व का समापन किया। ​रविवार शाम 4:30 बजे महालक्ष्मी चौक स्थित वासुपूज्य मंदिर से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह आजाद चौक, पिपली चौक और चंद्रपोल गेट से होते हुए गांधी मूर्ति (पृथ्वी क्लब) पर संपन्न हुई। यहां भगवान वासुपूज्य की महाआरती उतारी गई। ​इस दौरान समाज के महावीर बोहरा बोहरा, मनोज सिंघवी, प्रदीप भंवरा, विकास नायक जनमेश किकावत, कल्पेश किकावत, रितेश नानी, बंसीलाल जैन, शैलेंद्र जैन, रमेश किकावत, अशोक भंवरा सहित समाज के अन्य लोग शामिल रहे। ​वहीं, शहर की खांदू कॉलोनी स्थित श्रेयांसनाथ भगवान मंदिर से भी एक अन्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिंटेक्स मिल गेट व विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्रेयांसनाथ की महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु सम्मिलित हुए। ​खांदू कॉलोनी आयोजन में अमृतलाल सेठ, जिनेंद्र पचौरी, वर्धमान नायक, सोहनलाल पचौरी, अजीत हाथी, महेंद्र मेघावत, मनोज पचौरी, राकेश मलावत और शैलेंद्र पचौरी आदि मौजूद रहे। ​समाजजनों ने बताया कि पर्युषण महापर्व जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो मुख्य रूप से आत्मशुद्धि, तप और संयम का प्रतीक माना जाता है। इन दिनों में जैन अनुयायी विशेष उपवास, प्रतिक्रमण, सामायिक, प्रार्थना और धर्म चर्चा में पूर्ण रूप से संलग्न रहते हैं। समापन के इन आयोजनों से पूरे शहर में धार्मिक और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देखिए- तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *