![]()
पलवल में डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की समयबद्ध डिलीवरी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। डीसी ने सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व साफ वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेड की चादरें प्रतिदिन बदली जाएं और पूरे अस्पताल के अंदर-बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में डीसी ने सीएमओ सहित अन्य चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी सुविधाएं मिलें, दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति हो, बेहतर इलाज दिया जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी ने चिकित्सकों को मरीजों से सौम्य और मधुर व्यवहार करने तथा ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के ध्येय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान डीसी ने आपातकालीन सेवाएं, अस्पताल की साफ-सफाई, आईसीयू, ओपीडी, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन रूम, अन्नपूर्णा रसोई, फिजियोथैरेपी, डीईआईसी, काउंसलिंग रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और आयुष विभाग सहित वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल पूछा और इलाज के लिए आए मरीजों की ओपीडी स्लिप की भी जांच की। बोले- मरीजों को दवाई लेने में असुविधा न हो डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सीएमओ डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ को निर्देश दिए कि चिकित्सक व कर्मचारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत करवाने के बाद ही छुट्टी पर जाएं, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि औषधि केंद्र पर उपलब्ध सभी दवाइयों की सूची सार्वजनिक तौर पर चस्पा की जाए, जिससे मरीजों को दवा लेने में कठिनाई न हो।
Source link
पलवल डीसी ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया; बोले- मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार जरूरी
