![]()
पलवल सीआईए स्टाफ ने 18 साल से फरार चल रहे तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 2008 के दहेज हत्या मामले में वांछित थे। इसके अलावा पांच नशा तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2008 में भरतपुर के नोनेरा गांव निवासी मोहन लाल ने कैंप थाना में केस दर्ज कराया था। उनकी बेटी वीरवती की शादी के बाद ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और संदिग्ध हालात में उसकी मौत का आरोप था। गिरफ्तार आरोपियों में पलवल के धौलागढ़ (अब बुलंदशहर के नेहरूपुर खुर्जा) निवासी सुरेंद्र, कमलेश और विक्रमादित्य शामिल हैं। राम खिलाड़ी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। सीआईए प्रभारी जगमिंदर ने साइबर सेल की मदद से तीनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तीन मामलों में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार पलवल एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई हनीश खान ने उटावड़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर नूंह के रहाड़ी निवासी साजिद और हथीन के रमसीका निवासी रोबिन को 25.99 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। एवीटी स्टाफ प्रभारी पीएसआई तेजपाल सिंह ने गश्त के दौरान रजपुरा गांव निवासी सद्दाम को हथीन की जलेब खां कॉलोनी से 15.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी एसआई मुकेश ने राजीव नगर में कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी जसवंत और दीपू को 400 ग्राम गांजा पत्ती के साथ पकड़ा। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे नशीला पदार्थ कहां से लाते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
Source link
पलवल पुलिस ने पकड़े 18 साल से फरार 3 आरोपी:दहेज के लिए किया मर्डर, पांच नशा तस्कर भी गिरफ्तार किए, हेरोइन बरामद
