![]()
पलवल शहर थाना पुलिस ने अवैध पटाखों की खेप ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी से कई तरह के पटाखे जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हवलदार भूपेंद्र सिंह की टीम गश्त पर थी। उन्हें जानकारी मिली कि एक सफेद बोलेरो में अवैध पटाखे भरकर बघौला से सोहना मोड़ ले जाए जा रहे हैं। गाड़ी का ड्राइवर गीता कॉलोनी का देशराज है। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश सूचना पर पुलिस ने थाने के गेट पर नाकाबंदी लगाई। कुछ देर बाद वह बोलेरो आती दिखी। पुलिस ने रुकने को कहा तो ड्राइवर ने गाड़ी तेज भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें छह बड़े बॉक्स मिले, जिनमें 64 पैकेट पटाखे भरे हुए थे। चालक देशराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Source link
पलवल में अवैध पटाखों से भरी बोलेरो पकड़ी:64 पैकेट आतिशबाजी और गाड़ी जब्त, पुलिस ने ड्राइवर को किया अरेस्ट
