Headlines

पलवल में ट्रक ड्राइवर से मारपीट, ₹10 हजार लूटे:पेट्रोल पंप के पास रुका था; तीन बदमाशों ने घेरकर पीटा




नोएडा से वाशिंग मशीन लेकर ओडिशा जा रहे एक कंटेनर ड्राइवर से हाईवे पर मारपीट कर 10 हजार रुपए और जरूरी कागजातों से भरा बैग लूट लिया गया। यह घटना पलवल के मुंडकटी थाना क्षेत्र में हुई। फरुखाबाद निवासी वसीम खान ने पुलिस को बताया कि वह मितरोल गांव में भारत पेट्रोल पंप के पास रुका था। तभी तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोककर मारपीट की। उन्होंने उसकी जेब से दस हजार रुपए कैश और एक बैग छीना, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड दस्तावेज थे। शिकायत न करने की धमकी भी दी वसीम के अनुसार, बदमाश आपस में धर्मेंद्र, लोकेश और मोहित नाम ले रहे थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी। वसीम ने हमलावरों की गाड़ी की फोटो खींच ली, जो उसने पुलिस को दी। घटना के बाद वसीम ने पलवल के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। मुंडकटी थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *