![]()
दुमका | जिले के 62 सरकारी स्कूलों में डीएमएफटी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से तार की घेराबंदी कराई जा रही है। काम उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर शुरू हुआ। प्राथमिकता उन स्कूलों को मिली है, जो मुख्य सड़कों के किनारे हैं। मकसद स्कूल परिसर की सीमा तय करना है। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना है। जानकारी के मुताबिक 62 में से 32 स्कूलों में घेराबंदी पूरी हो चुकी है। 22 स्कूलों में काम चल रहा है। 8 स्कूलों में काम शुरू होना बाकी है। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है। घेराबंदी से बच्चों की आवाजाही नियंत्रित होगी। बच्चों के अचानक सड़क की ओर निकल जाने का खतरा कम होगा। परिसर में पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल बनेगा।
Source link
मुख्य सड़क किनारे के 62 स्कूलों में तार घेराबंदी, 32 हुए पूरे
