Headlines

पलवल में तालाब से मिला लापता बच्चे का शव:भंडारे में गया था परिवार, बच्चा पशुओं के प्लॉट में की ओर निकला




पलवल के करीमपुर गांव में मंगलवार को लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे का शव बुधवार सुबह गांव के ही जोहड़ से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज किया गया था। हसनपुर थाना प्रभारी हरीओम के अनुसार, करीमपुर निवासी डिगपाल ने शिकायत में बताया था कि मंगलवार को उनका परिवार गांव के राधा-रानी मंदिर में आयोजित भंडारे में गया था। सुबह करीब 11:30 बजे उनका तीन वर्षीय बेटा प्रिंस घर से पशुओं के बांधने वाले प्लॉट की तरफ निकला था। परिजनों की तलाश की, लेकिन नहीं मिला जब परिवार मंदिर से लौटा और प्रिंस की तलाश की, तो वह कहीं नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हसनपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रिंस ने लापता होने के समय सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनपुर थाना पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह बच्चे का शव गांव के जोहड़ में मिला। पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने मासूम प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि बच्चा खेलते-खेलते जोहड़ में गिरा या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *