![]()
पलवल में सोहना रोड पर बुधवार की दोपहर एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, पलवल-सोहना रोड स्थित धर्मेंद्र जांगिड़ के फर्नीचर गोदाम में दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले मंजिल से धुआं उठता देखा गया, कुछ ही मिनटों में लपटें बाहर आने लगीं। गोदाम में लकड़ी और फोम का सामान होने से आग तेजी से फैल गई। पहली मंजिल पर लगी आग दुकान मालिक धर्मेंद्र जांगिड़ ने बताया कि वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे। अचानक ऊपर से जलने की बदबू आई। ऊपर जाकर देखा तो पहली मंजिल पर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के लोगों की मदद से सामान निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचती तो आग पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले सकती थी। लाखों का फर्नीचर जला धर्मेंद्र ने बताया कि गोदाम में तैयार सोफे, बेड, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर रखा हुआ था। आग में अधिकांश सामान जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Source link
पलवल में फर्नीचर गोदाम में लगी आग:पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से भड़की, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू
