Headlines

पलवल में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल:कई इलाकों में जलभराव, पानी के साथ सड़कों पर पहुंचा कचरा




पलवल शहर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को धीरे चलना पड़ा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से कुछ देर के लिए आवागमन पर असर पड़ा। शहर में लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते जगह-जगह जमा कूड़ा बारिश के पानी के साथ बहकर सड़कों तक पहुंच गया। गंदगी और पानी जाम होने से फैली बदबू कई जगहों पर गंदगी और पानी एक साथ जमा होने से बदबू फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था बिगड़ने से पहले से ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बारिश के बाद कूड़ा फैलने से बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी बारिश से तापमान गिरने पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन जलभराव ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। शहरवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार कई इलाकों में जलभराव की समस्या आती है। लोगों ने प्रशासन से नालों की सफाई कराने, ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। बारिश और जलभराव के PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *