Headlines

बोकारो के डेली मार्केट में आग, 8 दुकानें राख:सुबह लगी आग, लाखों का सामान और फर्नीचर जला, दमकल ने बुझाया




बोकारो के सेक्टर-6 डेली मार्केट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सात से आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें मिठाई की दुकान, पूजा सिटी गोल्ड, सैलून, दुर्गा ग्लास और विशन सेंटर समेत कई दुकानें शामिल हैं। प्रसाद मिठाई की तीन दुकानें भी जल गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर कई दुकानदारों ने बिक्री और ऑर्डर का सामान पहले से मंगाकर रखा था, जो आग में जल गया। एक दुकानदार ने दुकान में रखे करीब 10 हजार रुपए नकद भी जलने की बात कही है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि वे रात में घर पर थे। सुबह आग की सूचना मिलने पर बाजार पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। कई दुकानों में रखा लगभग पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, दुकानों से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही देर में राख हो गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बाजार में जुटी भीड़ को नियंत्रित किया और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल दुकानदारों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा नजदीक होने के कारण दुकानों में लाखों रुपए का सामान रखा था। कुछ दुकानों में बिक्री के लिए रखा माल, ऑर्डर का सामान और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग से प्रभावित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अचानक हुई इस घटना से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल बाजार में आग पूरी तरह बुझा दी गई है और पुलिस आग लगने के कारणों के साथ नुकसान का आकलन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *