![]()
पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब ढाई घंटे के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। पहला हादसा रात करीब 11 बजे शाहपुर रोड पर हुआ, जबकि इससे पहले रात करीब पौने नौ बजे रानीताल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हुई। शाहपुर रोड हादसे में चैनपुर थाना में तैनात पुलिस जवान हकीम अंसारी की बाइक की टक्कर प्रज्ञा केंद्र संचालक सोनू कमलापुरी (32) की बाइक से हो गई। टक्कर में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू प्रेमचंद प्रसाद के बेटे थे। चैनपुर किला के पास रहते थे। हादसे में पुलिस जवान हकीम अंसारी भी घायल हुए हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रानीताल में दो बाइकों की टक्कर पहला हादसा होने से करीब ढाई घंटे पहले रानीताल के पास सड़क हादसा हुआ। रात करीब पौने नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक था। दुर्घटना में रामगढ़ थाना क्षेत्र के बलथौरा निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार आनंद कुमार (20), राजेश साव (20) और दिलीप कुमार साव (16) घायल हो गए। दूसरी बाइक चला रहे कंकारी निवासी 18 वर्षीय रूपेश कुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बतायी गई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी एक ही थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसों और दो युवकों की मौत से इलाके में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों की जानकारी जुटायी। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दोनों मामलों में बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटायी और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। दोनों मृतकों के शवों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए कब्जे में लिया गया है।
Source link
पलामू में अलग-अलग सड़क हादसे, 2 मरे, 5 घायल:पुलिस जवान की बाइक से टकराया प्रज्ञा केंद्र संचालक, 2 बाइकों की भिड़ंत में युवक मरा
