Headlines

पलामू में गायब नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला:ऑनर किलिंग की आशंका, नावागढ़ में घर के पीछे कुएं से लाश बरामद




जिले के ऊंटारी रोड थाना इलाके के नावागढ़ में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के कुएं से मिला है। परिवार ने नाबालिग के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। लड़की सोमवार से गायब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में ऑनर किलिंग की आशंका है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की एक लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। परिवार को इसकी जानकारी थी और उन्होंने पहले भी लड़की के साथ मारपीट की थी। मंगलवार देर शाम परिवार ने ऊंटारी रोड थाना में उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में नाबालिग लड़की के प्रेमी से भी पूछताछ की थी। इसी बीच बुधवार को नाबालिग का शव उसके घर के कुएं से बरामद हुआ। ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी ने बताया कि यह शुरुआती तौर पर ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि परिवार वालों ने लड़की के साथ मारपीट की थी। कुआं घर के पीछे ही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *