Headlines

तमिलनाडु-सीएम का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी अलवर से गिरफ्तार:AI वीडियो बनाकर आर्थिक मदद मांगते दिखाया था, आरोपी के पास से फोन भी बरामद




तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय के एआई-निर्मित डीपफेक वीडियो के जरिए लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर ठगी करने के मामले में अलवर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।तमिलनाडु CB-CID की साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपी को राजस्थान में ट्रेस किया और स्थानीय पुलिस की मदद से 12 सितंबर को उसे पकड़ा। आरोपी को बाद में ट्रांजिट वारंट पर तमिलनाडु ले जाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान सायबू खान (28) पुत्र जुहरू खान बूटोली थाना लक्ष्मणगढ़ निवासी के रूप में हुई है। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि CB-CID की टीम आरोपी की तलाश करते हुए लक्ष्मणगढ़ पहुंची थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ आरोपी के गांव बुटोली में दबिश देकर उसे पकड़ा गया और तमिलनाडू साइबर क्राइम टीम के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और सीपीयू बरामद किए गए हैं। तमिलनाडू के सीएम का बनाया था डीपफेक वीडियो CB-CID के मुताबिक सोशल मीडिया पर ऐसे डीपफेक वीडियो सामने आए थे, जिनमें एआई की मदद से मुख्यमंत्री विजय को हिंदी में लोगों से आर्थिक मदद के लिए एक WhatsApp नंबर पर संपर्क करने के लिए कहते हुए दिखाया गया था। जांच में सामने आया कि ऐसे वीडियो फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए और इनके जरिए मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के लोगों को ठगने का प्रयास किया गया। मामले में 1 सितंबर को BNS और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फर्जी अकाउंट और डिजिटल लॉग की जानकारी मांगी थी। जांच के दौरान सामने आए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में विशेष टीमें भेजी गईं। पुलिस ने यह भी बताया है कि इसी तरह के कुछ वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए हैं। हालांकि इन अकाउंट्स के पीछे कौन लोग हैं और आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *