![]()
मंदसौर शहर में पहली बार 12वीं मध्य प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से 425 अंडर-14 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह सिंधु महल, धानमंडी में आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. प्रवीणसिंह मंडलोई, विहिप जिला सेवा प्रमुख विनोद जाट, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित माहेश्वरी और विहिप नगर मंत्री गौरव शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्रीराम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक स्वामी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन जिला कुराश एसोसिएशन के सह सचिव ललित पटेल ने किया। प्रतियोगिता देखने के लिए शहर के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक भी पहुंचे।
Source link
पहली बार सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप शुरू:22 जिलों के 425 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा; 12 साल से कम उम्र के बच्चों को अवसर
