Headlines

पहली ही बारिश में 100 फीट सड़क धंसी, पास में खेल रहे थे सैकड़ों बच्चे




भारतमाला परियोजना के तहत गोला प्रखंड के बरियातू में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर पहली बारिश में ही सवाल खड़े हो गए हैं। बरियातू में सर्विस रोड के किनारे 100 फीट से अधिक हिस्सा जगह-जगह फटकर धंस गया। सड़क के साथ बनाई गई गार्डवाल और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे चली गई। जिस समय सड़क का हिस्सा धंसा, उसके समीप मैदान में सैकड़ों बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। अचानक सड़क धंसने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में निर्माण कार्य को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि कई जगह सड़क के बीच में दरारें दिखाई दे रही हैं, जबकि किनारे का हिस्सा पहली बारिश में ही धंसने लगा है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को दी। सांसद ने निर्माण कार्य की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए एनएचएआई के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने सवाल किया कि सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद क्वालिटी सर्टिफिकेट किस आधार पर दिया गया। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत और पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग करते हुए कहा कि सुधार नहीं हुआ तो मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया जाएगा। विरोध जताने वालों में समाजसेवी चंदर महतो, अंगद महतो, रामाधार तिवारी, सुरेश महतो, शीतल महतो, मनोज महतो, मंटू महतो, सिधेश्वर महतो, कृपा सिंधु महतो, सोनू कुमार प्रसाद, दयाल महतो, मिथुन चौधरी, कीर्तन महतो, वीरेंद्र महतो, तीर्थनाथ महतो, नानू महतो शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *