Headlines

पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान:खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में कोयंबटूर से गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती




आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने बंगाल के रहने वाले इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उस पर एक पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी देने का आरोप है। एजेंट ने जवान को हनीट्रैप में फंसाया था। प्रदीप कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। कुछ महीने पहले एक महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था। उसने धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाई और विशाखापट्टनम नेवल बेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल की। प्रदीप को पूछताछ के लिए काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया CI की एक स्पेशल टीम शनिवार सुबह इंडियन नेवल शिप (INS) अग्रणी पहुंची और प्रदीप को हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। इसके बाद जांचकर्ताओं ने उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और ट्रांजिट वारंट हासिल किया। शाम को उन्हें आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि कितनी और किस तरह की रक्षा जानकारी लीक हुई है। इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि प्रदीप को जानकारी साझा करने के बदले हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए कोई पैसा दिया गया था या नहीं। 2014 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ था प्रदीप 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले ही वे मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचे थे। लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पुलिस की CI सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा। ———– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में कर्नाटक के बीदर से आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक विशाल कुमार मेट्रे (24) पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शहजाद भट्टी,राणा हनैन और नोमी खान के संपर्क में था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *