Headlines

पानीपत को मिली बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी:वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए AG; डॉ. प्रेम के सुपुत्र हैं




पानीपत के मूल निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा को हरियाणा सरकार ने प्रदेश का नया महाधिवक्ता (AG) नियुक्त किया है। 21 अगस्त को जारी आधिकारिक आदेशों के बाद पवन कुमार मुटनेजा की इस शीर्ष संवैधानिक पद पर नियुक्ति से पूरे पानीपत जिले और विधिक गलियारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी यह उपलब्धि पानीपत के राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव में एक नया अध्याय जोड़ती है। प्रख्यात डॉक्टर प्रेम कुमार के बेटे हैं पवन वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा शहर की जानी-मानी और प्रतिष्ठित शख्सियत, प्रेम अस्पताल के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार मुटनेजा के सुपुत्र हैं और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पंकज मुटनेजा के भाई हैं। एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद पवन मुटनेजा ने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं। हरियाणा की राजनीति और सत्ता में पानीपत का दबदबा बढ़ा पवन कुमार मुटनेजा की इस नियुक्ति से प्रदेश सरकार में पानीपत का सियासी कद और ज्यादा मजबूत हो गया है। मौजूदा हरियाणा सरकार में पानीपत का प्रतिनिधित्व पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है। अब प्रदेश के नए महाधिवक्ता के रूप में पवन कुमार मुटनेजा के नाम की घोषणा होने से पानीपत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्थानीय वकीलों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों ने मुटनेजा परिवार को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *