![]()
पानीपत के देशवाल चौक के पास नहर में मछलियों को आटा डालने गई 45 वर्षीय महिला की शुक्रवार शाम पैर फिसलने से पानी में डूबकर मौत हो गई। महिला को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद दो लोग उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद महिला को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
रोजाना मछलियों को आटा डालने जाती थी पुष्पा मृतका की पहचान वार्ड नंबर 28 की पीपल वाली गली निवासी पुष्पा लता के रूप में हुई है। वह गृहिणी थीं और रोजाना नहर में मछलियों को आटा डालने के लिए जाती थीं। शुक्रवार शाम को भी वह इसी सिलसिले में नहर पर पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरीं। महिला को डूबता देख आसपास मौजूद दो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, महिला पानी में डूब गई। कुछ देर बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति की पहले हो चुकी है मौत, दो बेटों के सिर से उठा मां का साया पुष्पा लता के पति सुनील दत्त की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आदित्य कैमरे का काम करता है, जबकि छोटा बेटा आकाश पढ़ाई कर रहा है। मां की मौत से दोनों बेटों के सिर से सहारा उठ गया है। परिवार के लिए यह हादसा गहरा सदमा बनकर आया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
Source link
पानीपत नहर में महिला की डूबने से मौत:मछलियों को आटा डालने गई थी महिला, फिसला पैर, बचाने के लिए दो लोग कूदे
