Headlines

पानीपत पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला, बोले-:नोटिस आने दो, फिर देखूंगा हुड्‌डा को, चीनी के दामों पर सरकार को घेरा




हरियाणा में चीनी के बढ़ते दामों पर शुरू हुई बयानबाजी अब तीखी राजनीतिक जंग में बदल गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बयान पर भी कड़ा पलटवार किया है। तेरे-मेरे जैसे चीनी की बोरी गैर ज इनके तो- सरकार पर साधा निशाना चीनी के बढ़ते दामों पर कैबिनेट मंत्री द्वारा इसे बाजार का मामला बताए जाने पर अभय चौटाला ने तंज कसते हुए कहा, इन भाजपा वालों पर क्या फर्क पड़ता है, इनके घर तो तेरे-मेरे जैसे चीनी की बोरी रख जाते हैं। ये लोग तो सारा दिन लूटते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई की असली मार आम जनता पर पड़ रही है, जिसे अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हुड्डा के नोटिस पर पलटवार और कानून व्यवस्था पर सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा नोटिस भेजने के बयान पर अभय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा, एक बार आने तो दो नोटिस, फेर देखूंगा हुड्डा को। उनके इस बयान से प्रदेश का राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ठप बताया और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अभय ने कहा कि आगामी सीजन में जब किसान मंडियों में धान लेकर पहुंचेगा, तो सरकार उसे परेशान करने की कोशिश करेगी, लेकिन इनेलो किसानों के हक में मजबूती से खड़ी रहेगी। 27 अगस्त की रैली का दावा इनेलो नेता ने 27 अगस्त को होने वाली चौधरी देवीलाल की जयंती रैली का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी और इसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *