Headlines

पानीपत में किशोरी से रेप की कोशिश:छेड़खानी करता आरोपी रंगे हाथों पकड़ा; उसके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप




पानीपत थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर रेप करने की नीयत से पड़ोस के कमरों में ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को रंगे हाथ पकड़ने पहुंचे परिजनों के साथ आरोपी के पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की और आरोपी को भगा दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग के पिता ने शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी का लगातार पीछा व छेड़खानी करता था। युवक की हरकतों के कारण परिजनों ने किशोरी को रिश्तेदारी में भेज दिया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया। बाद में किशोरी का दाखिला सिलाई-कढ़ाई सेंटर में कराया गया, जहां आरोपी ने फिर से आना-जाना शुरू कर किशोरी को बहला-फुसला लिया। परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा 10 सितंबर की शाम को पीड़ित को शक होने पर जब उसने पड़ोस में किराए के मकान में देखा, तो मुख्य आरोपी किशोरी के साथ वहां मौजूद था। पकड़े जाने पर आरोपी ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। आरोपी के परिजनों पर धकामुक्की का आरोप परिजनों के अनुसार, मौके पर पहुंचे उसके परिजनों व सहयोगियों (नीरज, संदीप, अजय, गिरधर लाल, आशीष, केला देवी, विपिन आदि) ने उनके परिवार से धक्का-मुक्की कर आरोपी को मौके से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी फुटेज CCTV में कैद हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *