![]()
कोटा और बूंदी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को परिजन और एंबुलेंस की मदद से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पहला हादसा बूंदी जिले के केशोरायपाटन में हुआ, जबकि दूसरा मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। ट्रक से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत पहला मामला बूंदी जिले के केशोरायपाटन का है। यहां अजय केवट (25) बूंदी से अपने गांव केशोरायपाटन लौट रहा था। इसी दौरान पाटन चौराहे के मोड पर एक लोडिंग टेंपो घुमा तेज रफ्तार से आ रही बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय को एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एमबीएस चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, अजय की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बूंदी गया था। बोरखेड़ा पुलिया पर घायल अवस्था में मिला युवक दूसरा मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बोरखेड़ा पुलिया का है। यहां गायत्री विहार निवासी मोहम्मद नासिर (35) शाम करीब 7 बजे बाइक से बाजार जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद वह पुलिया पर गिरा हुआ मिला। सिर पर चोट के निशान थे। राहगीर की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नासिर के भाई शोएब खान ने बताया यह स्पष्ट नहीं है कि नासिर खुद गिरा या किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। मामले की शिकायत बोरखेड़ा थाने में दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।
Source link
कोटा में बाइक सवार पुलिया पर गिरा हुआ मिला, मौत:बूंदी में लोडिंग टेंपो से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत
