Headlines

पानीपत में विवाहिता को घर से निकाला:जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी केस




पानीपत शहर के किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, जेठ और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 साल पहले हुई थी शादी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। महिला की एक 10 वर्षीय बेटी भी है। जेठ पर रेप की कोशिश का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ अक्सर उस पर गलत नजर रखता था। जब भी वह घर में अकेली होती, आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास करता था। महिला ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की और उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया। पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता का कहना है कि जब भी वह ससुराल वालों की किसी गलत हरकत का विरोध करती, तो परिवार के अन्य सदस्य भी एकजुट होकर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार उससे दहेज की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और आखिरकार घर से निकाल दिया गया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए कई बार काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पक्ष उसे वापस अपने साथ रखने को तैयार नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *