![]()
मोहाली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो निहंगो द्वारा व्यक्ति का हाथ किरपान से काटने का मामला सामने आया है। व्यक्ति गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है, जहां उसके दो ऑपरेशन हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जानिए कैसे हुआ विवाद 1. बलौंगी पुलिस के मुताबिक, पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जगवीर सिंह (31) का गुरपिंदर व जसविंदर सिंह से विवाद हुआ था। इस दौरान बहसबाजी इतनी बढ़ गई आरोपियों ने अपनी किरपान निकाल ली। जिसके बाद उसके हाथ पर हमला कर दया। 2. इस वारदात में हाथ काटा गया था। जिसके बाद उसकी हालत बहुत खस्ता हो गई थी। तुरंत उसे पीजीआई ले जाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने इनका तीन दिन का रिमांड लिया है। 3. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का इलाज चल रहा है। कंडीशन उसकी स्टेबल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक मोगा व दूसरा फरीदकोट का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया, किसी तरह का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
Source link
पार्किंग विवाद में निहंगों ने युवक का हाथ काटा:गंभीर हालत में चंडीगढ़ भर्ती, दो ऑपरेशन हुए; पुलिस ने आरोपी दबोचा, FIR दर्ज
