Headlines

पाली में कांग्रेस का विरोध मार्च:बोले-खड़गे के संबोधन के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत




हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पाली की ओर से शुक्रवार शाम को विरोध मार्च निकाला। जो सूरजपोल से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल पहुंचा। वहां उन्होंने घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता के संबोधन के बाद मंच को अशुद्ध मानकर उसका शुद्धिकरण करना सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।
विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ राजनेता हैं और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके संबोधन के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को उन्होंने न केवल खड़गे, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक मूल्यों का अपमान बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत एवं ताराचंद चंदनानी ने बताया कि इस दौरान महावीर सिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पीराराम पटेल, राकेश चौहान, प्रवीण कोठारी, जोगाराम सोलंकी, नीलम बिड़ला, मेहबूब टी, रतन जणवा, भंवर राव, करणसिंह चाणोद, मंगलाराम बाड़सा, प्रकाश सांखला, सुरबाला काला, जीवराज बोराणा, गुलाबसिंह गिरवर, गोरधन देवासी, गोविंद बंजारा, प्रकाश चौधरी, यशपालसिंह कुम्पावत, अमराराम पटेल, प्रमोदपाल सिंह मेघवाल, महेश जोशी, कृष्णा सांसी, सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
मार्च में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। कांग्रेस नेताओं ने घटना को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादाओं को बनाए रखने की बात कही। कांग्रेस के अनुसार प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *