बेरमो | पिछरी पंचायत में गणेश पूजा के दूसरे दिन भी भव्य पूजा-अर्चना और आरती हुई। यहां प्रतिमा और पंडाल को ऊंचा बनाने की होड़ दिखी। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति ने आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की है। वहीं नर्मदेश्वर रुद्र मंदिर परिसर में युवा गणेश पूजा मंडली ने 13 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की है। दोनों स्थानों की प्रतिमाओं का 18 सितंबर को भव्य झांकी जुलूस के साथ विसर्जन होगा। सार्वजनिक समिति में सुमित पांडेय व उज्ज्वल पांडेय और युवा मंडली में पवन पाठक व विवेक पाठक पूजन करा रहे हैं। आयोजन में समिति के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय हैं।
Source link
पिछरी में गणेश प्रतिमा देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु
