![]()
लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी गरभू टोली में एक पिता ने आपसी विवाद के बाद अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह हुई। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही कुड़ू थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सलगी गरभू टोली निवासी सुरेश वर्मा का बुधवार को अपने बेटे संजय राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में सुरेश वर्मा ने कुल्हाड़ी से संजय राम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संजय राम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। संजय राम एक सप्ताह पहले ही बेंगलुरु से मजदूरी कर घर लौटा था। अक्सर नशे की वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब वे घर पहुंचे। कमरे में संजय राम का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत कुड़ू थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत जुटाए हैं। खबर है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Source link
पिता ने कुल्हाड़ी से वारकर की बेटे की हत्या:लोहरदगा में आपसी विवाद के बाद वारदात, एक सप्ताह पहले ही बेंगलुरु से लौटा था वापस
