![]()
सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह एक पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में युवक का बहनोई भी संलिप्त था। पिछले कुछ दिनों से पिता और पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। सूचना पर पुलिस जांच करवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के गांव खोखर में मंगलवार सुबह 9.30 बजे हुई है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक का पिता और बहनोई दोनों ही फरार है। पुलिस द्वारा प्राथमिक तौर पर यह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के पड़ोसी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। अभी पुलिस जांच में जुटी है और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। यह अभी प्राथमिक जानकारी है। बेटी के साथ रहता था पिता
मृतकका पिता दलविंदर सिंह अपनी बेटी के साथ रहता था। बेटी पंजाब में शादीशुदा है। उसने अपने बेटे को घर और जायदाद से अलग किया हुआ था। काफी समय से बेटा अलग ही रहता था। मामले में जांच जारी : थाना प्रभारी मामले में कल वाली पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले में जांच जारी है। मृतक की पहचान खोखर निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है।
Source link
पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या:बहनोई भी संलिप्त, घरेलू विवाद चल रहा था, कालांवाली पुलिस-फोरंसिक एक्सपर्ट जांच में जुटे
