Headlines

पितृ पक्ष के पहले दिन घाटों पर उमड़ी भीड़:रामानुजगंज में कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने किया तर्पण-पिंडदान




रामानुजगंज में पितृ पक्ष के पहले दिन कन्हर नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा के समान उत्तरवाहिनी मानी जाने वाली कन्हर नदी में लोग अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करने पहुंचे। रामानुजगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मां महामाया मंदिर छठ घाट और प्राचीन शिव मंदिर घाट पहुंचे। लोगों ने विधि-विधान से अपने पूर्वजों को याद किया। सुबह से ही दोनों घाटों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। तर्पण और पिंडदान कर पूर्वजों को किया याद मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद कर श्रद्धा से तर्पण करने से उनके प्रति सम्मान व्यक्त होता है। हिंदू धर्म में इसे पूर्वजों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का खास मौका माना गया है। पुजारी ने तर्पण, पूजन और दान की अपील की मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी क्षमता के अनुसार पितरों का तर्पण, पूजन और दान करने को कहा। नगर पालिका ने घाटों पर किए इंतजाम नगर पालिका ने दोनों घाटों पर साफ-सफाई और जरूरी इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *