![]()
कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दौड़ता हुआ दिखाई दिया। कंचनजंगा मल्टी के पास सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच मगरमच्छ पास के बड़े नाले से निकलकर सड़क पर आ गया। पहले वह कुछ देर डिवाइडर से चिपका रहा। इसके बाद सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसके बेहद करीब से गुजरी। मगरमच्छ कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया और घबराकर तेजी से सड़क पार कर दूसरी तरफ नाले में चला गया। राहगीरों ने बनाए वीडियो सड़क पर मगरमच्छ को देखकर राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। कई लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन व्यस्त सड़क पर वाहनों के बीच आने से उसकी जान को खतरा पैदा हो गया था। वन विभाग के रेस्क्यूअर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बोरखेड़ा में सड़क पर मगरमच्छ आने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। हालांकि, मानपुरा मेन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में मगरमच्छ घुसने की सूचना मिली है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित निकालने की तैयारी कर रही है।
Source link
कोटा में सड़क पर दौड़ता दिखा 5 फीट लंबा मगरमच्छ:कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, नाले से निकलकर सड़क पर आया
