Headlines

निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की अचानक मौत:सांस लेने में तकलीफ के बाद नवीन की मौत, इंदौर में एक अन्य युवक की भी संदिग्ध मौत




इंदौर में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले नवीन (34) की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिजन पहले नोबेल अस्पताल और बाद में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवीन की मौत के अलावा एमआईजी क्षेत्र में एक युवक की सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जबकि तुकोगंज में सड़क हादसे में मजदूर ने दम तोड़ दिया। सांस लेने में तकलीफ के बाद फाइनेंस कर्मचारी की मौत कनाडिया पुलिस के अनुसार, लाइट हाउस निवासी नवीन (34) पिता बसंतराव एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार को अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन उन्हें तुरंत नोबेल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, नवीन परिवार में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक छोटी बहन और एक भाई है। सोने के बाद नहीं उठा केक दुकान कर्मचारी दूसरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा का है। यहां केक की दुकान पर काम करने वाले राहुल (27) पिता गेंदालाल बामने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार शाम राहुल घर पर सोए थे। इसके बाद वे उठे ही नहीं। आसपास के लोग उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राहुल के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह स्वाति नाम की युवती के साथ लिव-इन में रहते थे। घटना के समय स्वाति काम पर गई हुई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत तीसरी घटना तुकोगंज इलाके के वाईएन रोड पर शनिवार रात हुई। गोमा की फेल निवासी राकेश (45) पिता घीसालाल कश्यप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। राकेश मजदूरी करते थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *