Headlines

पीयू पटियाला में राहुल गांधी के कार्यक्रम की स्क्रीनिंग:यूथ कांग्रेस ने पेपर लीक-रोजगार का मुद्दा उठाया; शिक्षा मंत्री बैंस का इस्तीफा मांगा




पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रयागराज से छात्रों को संबोधित किया, जिसका सीधा प्रसारण पटियाला के छात्रों और युवाओं को दिखाया गया। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें पेपर लीक, युवाओं का भविष्य, रोजगार के अवसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में डेटा सुरक्षा जैसे विषय शामिल थे। ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की महासचिव हरनीत कौर बराड़, यूथ कांग्रेस पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह जलालपुर और जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अर्शदीप सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे। नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश में चल रहे मौजूदा मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की एक पहल बताया। नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए यूथ कांग्रेस नेताओं ने विशेष रूप से पेपर लीक के मुद्दे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा घंटों मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है। नेताओं ने जानकारी दी कि पेपर लीक के विरोध में दिल्ली और चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *