Headlines

पुरानी रंजिश पर महिला समेत 5 लोगों से मारपीट:मुरैना में लाठी-सरियों से लैस आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला, दो महिलाएं गंभीर




मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेवदा गांव स्थित आशाराम का पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लाठी-सरियों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने आए चार अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें मुन्नी बाई और कमलेश बाई को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चलाने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, आशाराम गुर्जर ट्रक ड्राइवर है। कुछ दिन पहले ट्रक चलाने को लेकर उसका पड़ोसी राजेंद्र गुर्जर से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। घर के बाहर बैठी महिला पर किया हमला
आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्तो और एक अन्य व्यक्ति लाठी-सरिए लेकर आशाराम के घर पहुंचे। उस समय मुन्नी बाई घर के दरवाजे पर बैठी थीं। आरोपियों ने अचानक मुन्नी बाई पर लाठियों से हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर कमलेश बाई, गिर्राज और योगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए बाहर आए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-सरियों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक मारपीट से मची अफरा-तफरी
घर के बाहर अचानक मारपीट शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में मुन्नी बाई, कमलेश बाई, योगेंद्र सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुन्नी बाई और कमलेश बाई को गंभीर चोटें बताई गई हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस विवाद की वजह, मारपीट के आरोप और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *