Headlines

पुलिस और स्टूडेंट्स में धक्का-मुक्की, नाराज छात्राएं गाड़ी पर चढ़ीं:टायर जलाएं; ABVP का छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन




बालोतरा में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी ने एमबीआर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक धरना देने के बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो स्टूडेंट्स उग्र हो गए। उन्होंने कॉलेज गेट के बाहर टायर जलाकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान जसोल थाना पुलिस कुछ छात्राओं और छात्रों को पुलिस गाड़ी में बैठाने लगी। इस दौरान पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एबीवीपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुलिस गाड़ी को रोकने लगे। इसी दौरान एक छात्रा सड़क पर गिरने से घायल हो गई। वहीं एक कॉन्स्टेबल भी पुलिस गाड़ी के नीचे आते-आते बचा। इससे नाराज छात्राएं पुलिस गाड़ी के बोनट पर चढ़ गईं और पुलिस गाड़ी को वहीं रोक दिया। बाद में तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद छात्राओं को नीचे उतारा। दरअसल, प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बालोतरा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने एमबीआर कॉलेज का गेट बंद कर धरना दिया। करीब 2-3 घंटे तक प्रदर्शन के दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी मांग सुनने नहीं पहुंचा। इसके बाद स्टूडेंट्स ने बालोतरा-जसोल रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम करने लगे। सूचना पर जसोल थाना पुलिस और आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स को पुलिस जीप में बैठाकर ले जाने लगी। इसका छात्रों और पदाधिकारियों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान एक युवती सड़क पर गिर गई। इससे नाराज एबीवीपी की विभाग छात्रा सह-प्रमुख फूल कंवर पुलिस गाड़ी के बोनट पर चढ़ गईं। इसके बाद एक-एक कर तीन छात्राएं गाड़ी पर चढ़ गईं। बाद में बालोतरा डीएसपी बाबूलाल मुरारिया, तहसीलदार विशन सिंह और जसोल थानाधिकारी सरोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से समझाइश की, जिसके बाद वे गाड़ी से नीचे उतर गईं। विभाग छात्रा सह-प्रमुख फूल कंवर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का देकर उन्हें नीचे गिरा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *