![]()
बांसवाड़ा में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 20 जुलाई से करीब एक महीने तक व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन एवं समस्त वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में बांसवाड़ा पुलिस प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त एक्शन, साइबर अपराधियों पर शिकंजा, एमवी एक्ट (यातायात) के तहत 556 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट, तेज गति से गाड़ी चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट पहनने वाले सहित अन्य पर एक्शन लिया है। वहीं जागरूकता कार्यक्रम और सीएलजी बैठक का आयोजन भी किया गया। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सख्त एक्शन पुलिस थाना कुशलगढ़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें 2 मुकदमे दर्ज किए गए और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 192 ग्राम गांजा एवं 1.5 ग्राम एमडी जब्त की है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा, 7 स्थानों पर रेड साइबर अपराधों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिले भर में 7 स्थानों पर छापेमारी की गई। साथ ही थाना आनंदपुरी की ओर से साइबर अपराध का 1 मुकदमा दर्ज किया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के तहत 556 चालान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले में सघन नाकाबंदी कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 556 चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले के 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 147 चालान बिना हेलमेट लगाने वाले, 101 चालान तेज गति से वाहन चलाने वाले, 22 चालान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, 03 चालान गाड़ी चलाते समय मोबाइल का यूज करने वाले, 21 चालान बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने वाले, 37 चालान काली फिल्म लगाने वालों के काटे गए। वही, 3 चालान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालो के और 204 अन्य मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिले भर के समस्त थानों द्वारा 12 स्थानों, स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं डिजिटल सावधानियां, महिला और बालिकाओं से संबंधित महिला संबंधित योजनाएं, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, नवीन न्याय संहिता, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और 100 व 112 हेल्पलाइन, सेल्फ डिफेंस, Do’s Don’ts, POCSO EBox, SHEBox साथ ही महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों व योजनाओं की जानकारी तथा महिला अपराधों में सजा के संबंध में जागरूक किया गया। सीएलजी सदस्यों की बैठक जिले में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 7 सीएलजी बैठकों का आयोजन किया गया।
Source link
पुलिस के विशेष अभियान में तस्कर गिरफ्तार, 7 जगह साइबर-रेड:महीनेभर में 192 ग्राम गांजा और 1.5 ग्राम एमडी जब्त, 556 चालान काटे
