पुलिस ने 31 लाख के गुम मोबाइल मालिकों को लौटाया:5 माह में गुम 129 फोन किए गए बरामद, सतर्क रहने की अपील




सरगुजा पुलिस ने सोमवार को गुम और चोरी हुए 129 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। एसएसपी राजेश अग्रवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल लौटाए। अपना खोया फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल खोजकर लोगों को वापस दिला रही है। साइबर सेल अंबिकापुर और जिले के सभी थाना-चौकी की टीम ने अभियान चलाकर गुम और चोरी हुए मोबाइलों की तलाश की। सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले पांच महीने में 129 मोबाइल बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 31 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल लौटाकर लोगों को किया जागरूक मोबाइल वितरण के दौरान एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह और सीएसपी राहुल बंसल मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपने मोबाइल की सुरक्षा का ध्यान रखने और सतर्क रहने की अपील की। एसएसपी ने दी सावधानी बरतने की सलाह एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कई लोगों को उम्मीद नहीं होती कि उनका गुम मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की मेहनत से उन्हें उनका फोन मिल सका। उन्होंने कहा कि मोबाइल में कई जरूरी और निजी जानकारियां होती हैं। मोबाइल गुम होने पर इनका गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी की जा सकती है। इसलिए सभी लोग अपने मोबाइल का खास ध्यान रखें। पहले भी लौटाए जा चुके हैं 525 मोबाइल इससे पहले फरवरी 2026 में भी सरगुजा पुलिस ने 525 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *